फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Methods for protecting students from cyber fraud explained

Rewari News: विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के बताए तरीके

Sat, 24 Oct 2026 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 24 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Methods for protecting students from cyber fraud explained
व्हाट्सएप हैकिंग से बचाव के लिए जागरूक करती पुलिस की टीम। स्रोत : पुलिस
कोसली। रोहड़ाई पुलिस की ओर से गांव गुरावड़ा स्थित शहीद लांस नायक होशियार सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताए गए। पीएसआई नवीन कुमार ने 150 विद्यार्थियों को व्हाट्सएप हैकिंग, सोशल मीडिया अकाउंट टेकओवर और साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साइबर ठग फिशिंग लिंक, स्क्रीन शेयरिंग और धोखे से ओटीपी या डिवाइस लिंकिंग कोड हासिल कर लोगों के व्हाट्सएप व सोशल मीडिया अकाउंट पर नियंत्रण कर लेते हैं। इसके बाद वे पीड़ित के परिचितों को बीमारी या आपात स्थिति का बहाना बनाकर पैसे मांग सकते हैं। निजी जानकारी का दुरुपयोग कर ब्लैकमेलिंग भी की जा सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे किसी के साथ ओटीपी, व्हाट्सएप रजिस्ट्रेशन कोड या डिवाइस लिंकिंग कोड साझा न करें। व्हाट्सएप की लिंक्ड डिवाइसेस सेटिंग की नियमित जांच करें और अनजान डिवाइस दिखाई देने पर उसे लॉगआउट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू रखें। अनजान लिंक और एपीके फाइल डाउनलोड करने से बचें। साथ ही, किसी के कहने पर कॉल फॉरवर्डिंग से जुड़े कोड डायल न करें।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों से साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी अपने परिवार और आसपास के लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई। पुलिस ने साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed