फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Message of water conservation given through poster

Rewari News: पोस्टर के माध्यम से दिया जल संरक्षण का संदेश

Wed, 25 Mar 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 25 Mar 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Message of water conservation given through poster
पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज - फोटो : राज्य स्तरीय कृ​षि मेले का उद्घाटन करते मुख्य अति​थि।
रेवाड़ी। रीजनल सेंटर कृष्ण नगर में विश्व जल दिवस पर विज्ञान विभाग की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शामिल छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से जलसंरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा अदिति, मनीषा, अंजलि, आरती और द्वितीय वर्ष की मनोरमा, टीना, मनीषा, पिंकेश सहित अन्य छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से जल बचाने का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. यशपाल शर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और सभी को इसके प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी ऐसे अभियानों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि पृथ्वी पर पीने योग्य जल बहुत सीमित है, इसलिए समाज को जल बचाने के लिए गंभीर प्रयास करने होंगे। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि घरेलू स्तर पर जल संरक्षण की शुरूआत की जा सकती है।
इस मौके पर सुनीता यादव, डॉ. प्रदीप, डॉ. सोनिया यादव, डॉ. पूजा, सचिन यादव, धीरज यादव, सनिता यादव और मधु बाला उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed