{"_id":"69e3cbb53177da54a30cce13","slug":"meritorious-students-were-honored-rewari-news-c-198-1-rew1001-236997-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
रोड शो के दौरान विद्यार्थियों का स्वागत करते ग्रामीण और अभिभावक। स्रोत: स्कूल
रेवाड़ी। ततारपुर-इस्तमुरार स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह और रोड शो का आयोजन किया गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत रहा।
कार्यक्रम में सरपंच रामचंद्र, एसएमसी प्रधान अंजलि तथा प्राचार्य विनोद मेहता ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से सभी सफल छात्रों को बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
परिणामों में छात्रा कंचन कौशिक ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रा इशिका ने 93 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्रा सुप्रिया और राखी ने 92 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
प्राचार्य विनोद मेहता ने इस सफलता के लिए विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों प्रयासों की सराहना की।