Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mercury reaches 48 degree Celsius, new record made

Rewari News: 48 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, बना नया रिकॉर्ड

Thu, 30 May 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 May 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Mercury reaches 48 degree Celsius, new record made
रेवाड़ी। भीषण गर्मी के बीच मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती युवतियां। संवाद
रेवाड़ी। बुधवार को नौतपा का पांचवा दिन रहा। पांचवें दिन गर्मी का इस सीजन का फिर से रिकॉर्ड टूट गया। बुधवार को रेवाड़ी का अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी तक इतना तापमान जिले में कभी भी दर्ज नहीं किया गया था। न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। आने वाले दिनों में अगर मौसम में बदलाव नहीं हुआ तो पारा 49 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्र मोहन ने बताया कि 1 से 3 जून के बीच मौसम परिवर्तनशील रहेगा हालांकि, इससे बहुत ज्यादा गर्मी से राहत तो नहीं मिलेगी, मगर लू का प्रकोप थोड़ा कम होगा। 3 जून के बाद फिर से गर्मी बढेगी।
विज्ञापन

वर्जन
अपने कार्यकाल में रेवाड़ी का इतना ज्यादा तापमान कभी नहीं देखा है। दूसरी तरफ गर्म हवाएं और अधिकतम तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।,
विज्ञापन

-डाॅक्टर धर्मवीर यादव, डायरेक्टर, बावल कृषि अनुसंधान केंद्र



गर्मी से अस्पताल में ओपीडी बढ़ी

भीषण गर्मी की वजह से अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। अस्पताल की ओपीडी 1470 दर्ज की गई है, जिसमें से 200 बुखार के मरीज मिले हैं। एक मरीज लू से ग्रस्त भी मिला है। डायरिया का कोई भी मरीज नहीं मिला है
विज्ञापन
विज्ञापन




गर्मी से बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान

हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें।
अपना सिर ढककर रखें।
कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करें।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं-भले ही प्यास न लगी हो।
ओआरएस, घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी नींबू पानी, छाछ का सेवन करें।
नंगे पांव बाहर न जाएं।
गर्मी से राहत के लिए हाथ का पंखा अपने पास रखें।
काम के बीच में थोड़ा-थोड़ा विश्राम लें।
खलिहान में काम कर रहे हैं तो समय-समय पर पेड़ या छाया में ही आसरा लें।
गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन न करें।
ताजे फल, सलाद तथा घर में बना खाना खाएं।
बढ़ती गर्मी में वृद्ध एवं कमजोर व्यक्तियों की खास देखभाल करें।

2015 से 2024 तक का आंकड़ा

वर्ष अधिकतर तापमान न्यूनतम तापमान

2015 42.6 21.5
2016 41.0 28.0
2017 44.2 29.5
2018 44.0 25.4
2019 43.0 26.0
2020 46.5 25.4
2021 43.0 20.0
2022 42.0 25.5
2023 30.0 18.5
2024 48.0 27.5

-----------

22 मई से 29 मई तक का पारा

दिन अधिकतर तापमान न्यूनतम तापमान

22 मई 44.5 29.4
23 मई 43.0 29.6
24 मई 41.0 28.5
25 मई 44.5 28.2
26 मई 46.0 26.6
27 मई 46.2 27.5
28 मई 47.0 27.5
29 मई 48.0 30.2


------

लोगों से अपील है कि 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक घर से बाहर न निकलें। अगर ज्यादा जरूरी है तो घर से निकलते समय छाता व गमछे का उपयोग करें। बाहर की वस्तुओं का सेवन न करें। बाहर का पानी भी उपयोग न करें। अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें।

-डॉ. सुरेंद्र यादव, सिविल सर्जन रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed