फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mercury reached @45...season record broken

Rewari News: पारा पहुंचा <bha>@</bha>45...सीजन का रिकाॅर्ड टूटा

Fri, 16 May 2025 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Mercury reached @45...season record broken
लू से बचने के लिए कपड़े से चेहरा ढककर जाती युवतियां। संवाद
रेवाड़ी। जिले के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण शुक्रवार को अधिकतम पारा का रिकॉर्ड टूट गया। शुक्रवार को इस सीजन का सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सुबह से लेकर शाम तक लू का प्रकोप रहा। शाम करीब 6 बजे के बाद हवाएं चलने पर गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। वीरवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने बताया है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। फिलहाल मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आने वाले दिनों में और ज्यादा गर्मी बढ़ेगी। मौजूदा मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी की है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे के बीच धूप में सीधे न जाएं। यदि बच्चे को उल्टी, घबराहट, तेज सिरदर्द, सीने में दर्द और सांस लेने में कठिनाई हो तो चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
उल्टी, चक्कर आना, घबराहट तेज सिरदर्द के मरीज बढ़ रहे

गर्मी के कारण सिविल अस्पताल में उल्टी, चक्कर आना, घबराहट तेज सिरदर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। अस्पताल में रोजाना ऐसे 120 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। फिलहाल चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में जितना हो सके, घर से निकलने से बचें। दोपहर में निकलने से लू भी लग सकती है, सुबह और शाम के समय ही घर से निकलें।
------------
आने वाले दिनों में एक करोड़ यूनिट पहुंच सकती है बिजली की खपत

तापमान बढ़ने के कारण अब बिजली की खपत भी काफी बढ़ चुकी है। बिजली की खपत 80 लाख यूनिट को पार कर चुकी है। अगर आने वाले दिनों में तापमान और ज्यादा बढ़ता है तो एक करोड़ यूनिट के आसपास बिजली की खपत बढ़ सकती है। गर्मी के कारण लोगों ने दिन में घर से निकलना भी बंद कर दिया है। सड़कें भी सुनसान नजर आ रही हैं। लू चलने के कारण लोग काफी परेशान हैं। अभी कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

--------------
इन बातों का रखें ध्यान

फिजिशियन डॉक्टर मनीष ने बताया कि बढ़ती गर्मी में वृद्ध एवं कमजोर व्यक्तियों की खास देखभाल करें, तेज गर्मी, खासतौर से जब वे अकेले हों तो कम से कम दिन में दो बार उनकी जांच करें। ध्यान रहे कि उनके पास बुजुर्ग हो, यदि वे गर्मी से बेचैनी महसूस कर रहे हों तो उन्हें ठंडक देने का प्रयास करें, उनके शरीर को गीला रखें, उन्हें नहलाएं, गर्दन व बगलों में गीला तौलिया रखें, उनके शरीर को ठंडक देने के साथ साथ डॉक्टर और एंबुलेंस को बुलाएं, उन्हें अपने पास हमेशा पानी की बोतल रखने के लिए कहें।
--------------
पिछले सालों का 16 मई का रिकॉर्ड

साल -- अधिकतम-- न्यूनतम तापमान
2025 45---24
2024- -43. 23
2023-- 42-- 24.5
2022-- 47.5- -24
2021- -39.2--22
2019- -39- -21.5

लू से बचने के लिए कपड़े से चेहरा ढककर जाती युवतियां। संवाद

लू से बचने के लिए कपड़े से चेहरा ढककर जाती युवतियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed