{"_id":"66562f9594283f7c740ab696","slug":"mercury-reached-47-degrees-10-year-heat-record-broken-rewari-news-c-198-1-rew1001-204944-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 47 डिग्री पहुंचा पारा, गर्मी का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 47 डिग्री पहुंचा पारा, गर्मी का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा
Wed, 29 May 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 29 May 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। गर्मी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर जाती युवतियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले गर्मी का पिछले दस वर्षों का रिकार्ड मंगलवार को टूट गया। अधिकतम तापमान 47.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर तल्ख धूप, गर्म हवा के चलते लोग परेशान रहे। हर कोई छाए की तलाश करता नजर आया। वहीं सड़कों का सन्नाना पसरा रहा। शीतल पेयपदार्थ की मांग अधिक रही।
वर्ष 2020 में अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। भीषण गर्मी की वजह से बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। क्योंकि लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। गर्म हवा और अधिकतम तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। बताया गया कि 25 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवा चलने की आशंका है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) द्वारा रेड अलर्ट जारी किया है।
बिजली की बढ़ी खपत : गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ने लगी है। जिले में बिजली की खपत 95 लाख यूनिट तक पहुंच चुकी है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में बिजली की यूनिट 1 लाख को पार कर जाएगी। पिछले माह 75 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की जा रही थी। 1 से 3 जून के बीच मौसम रहेगा परिवर्तनशील मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 1 से 3 जून के बीच मौसम परिवर्तनशील रहेगा हालांकि, इससे बहुत ज्यादा गर्मी से राहत तो नहीं मिलेगी। मगर लू का प्रकोप थोड़ा कम होगा। 3 जून के बाद फिर से गर्मी बढ़ेगी।