फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mercury reached 41.5 degrees.

Rewari News: पारा 41.5 डिग्री पहुंचा, गर्मी ने बढ़ाई परेशानी

Sat, 27 Jun 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 27 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mercury reached 41.5 degrees.
बस स्टैंड की तरफ से जाने वाले मार्ग पर दोपहर के समय कम हुई लोगों की आवाजाही। संवाद
रेवाड़ी। जिले में तापमान में वृद्धि से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 41.5 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप, गर्म हवा और उमस से जन जीवन अस्तव्यस्त रहा। दोपहर में लोगों ने घर से बाहर निकलने से परहेज किया जिससे शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

बढ़ते तापमान के कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी दोपहर के समय सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल देखने को मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

शनिवार को तापमान में वृद्धि के साथ गर्म हवाओं और उमस ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और बारिश के आसार फिलहाल बेहद कम हैं, हालांकि आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने अगले 24 घंटों में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना से इनकार किया है। गर्मी का असर अभी कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed