फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   merchent company employe police

व्यापारी व फाइनेंस कंपनी कर्मचारी से लूट की वारदात के 6 दिन बाद भी खाली हाथ पुलिस

Mon, 11 Jan 2021 10:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
merchent company employe police
छह दिन पूर्व दिनदहाड़े खल-बिनौला व्यापारी की आंख में मिर्च डालकर तीन लाख एवं फाइनेंस कंपनी कर्मचारी से 2.20 लाख रुपये की लूट की वारदातों को अंजाम देने के मामले में पुलिस बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस टीमों का गठन कर जल्द सुराग लगाने का दावा कर रही है। आलम यह है कि किसान आंदोलन के चलते जिला की अधिकांश पुलिस हाईवे पर व्यस्त है। ऐसे में बदमाश कोई मौका नहीं चुक रहे हैं। बता दें कि 6 जनवरी को दोपहर में खल-बिनौला के व्यापारी शहर के मोहल्ला पत्थरघटी निवासी सौरभ गुप्ता स्कूटी में 3 लाख रुपये रखकर बैंक में जमा कराने जा रहे थे। नागरिक अस्पताल के समीप बाइक सवार बदमाश ने टक्कर मार कर व्यापारी की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया तथा स्कूटी लेकर फरार हो गया था। इसी क्रम में बावल के गांव दुल्हेड़ा के समीप गांवों से कलेक्शन करने के बाद वापस लौट रहे फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की बाइक को टक्कर मारकर दो बदमाश 2.20 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी लेकिन आरोपियों को सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

हाईवे पर तैनात है अधिकांश पुलिस
किसान आंदोलन के कारण जिले की अधिकांश पुलिस हाईवे पर तैनात है। यहीं कारण है कि शहर के चौक-चौराहों पर पुलिस नदारद नजर आने लगी है। इसी का फायदा उठाते हुए बदमाश आएदिन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि पुलिस की टीमें रात को गश्त करती है। इसके बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed