{"_id":"67ed8102b3a51322b2090845","slug":"menu-released-for-mid-day-meal-includes-roti-ghee-rajma-rice-as-well-as-curd-and-jaggery-rewari-news-c-198-1-fth1001-217353-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मिड-डे मील के लिए जारी मेन्यू, रोटी,घीया, राजमा चावल के साथ ही दही व गुड़ भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मिड-डे मील के लिए जारी मेन्यू, रोटी,घीया, राजमा चावल के साथ ही दही व गुड़ भी शामिल
विज्ञापन
फोटो: 03रेवाड़ी। गांव कुंभावास स्थित राजकीय विद्यालय में भोजन करते विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल
रेवाड़ी। जिले के राजकीय विद्यालयों में पहली कक्षा से 8वीं तक की पढ़ाई करने वाले छात्रों को दोपहर के समय स्कूल में मिलने वाले भोजन के मेन्यू की नई सूची जारी कर दी गई हैं। मिड-डे मील के लिए जारी किए गए नए मेन्यू में रोटी, घीया, चना दाल, गुड़ रोटी, मसूर दाल, गेहूं रागी का पूड़ा, सब्जी पुलाव, राजमा चावल आदि शामिल है। वहीं गर्मी के मौसम को देखते हुए छात्रों के डाइट में दही के साथ गुड़ व मिस्सी के पराठे भी मेन्यू में शामिल किया गया है। मौलिक शिक्षा के अधीक्षक की तरफ से नए शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए मिड-डे मील का नया मेन्यू जारी किया गया है। इस योजना को लाने का मुख्य उद्देश्य गरीब तबके के छात्रों को स्कूल में ही पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन देना और उनकी स्वस्थ दिनचर्या का ध्यान रखना है। मिड-डे मील योजना के तहत राजकीय विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के आहार प्रदान किया जाता है। इसमें पुलाव काला चना, चना दाल, राजमा चावल, पूरी पकौड़ी चावल,सोया पुरी से लेकर फल व दूध विद्यार्थी के डाइट में शामिल है। इसके साथ ही बालिकाओं के लिए सेनेटरी पैड भी दिए जाते हैं।
गौरतलब है कि विद्यालयों के लिए एक दुकान चिह्नित किया गया है। ताकि वहीं से राशन उठाया जा सके। साथ ही यह भी तय किया गया है मिड डे मील में प्रयोग होने वाले राशन बंद पैकेट का ही होना चाहिए। सरसों का तेल हैफेड से खरीद करना है। बता दें कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ दोपहर का भोजन दिया जाता है। ताकि बच्चों के पोषण को सुनिश्चित किया जा सके।
-- -- -- -
पहला सप्ताह :
दिन-- भोजन
सोमवार-- सोया खिचड़ी
मंगलवार-- रोटी,घीया, चना दाल
बुधवार-- राजमा चावल
वीरवार-- कढ़ी पकौड़ा व चावल
शुक्रवार-- गुड़ रोटी व दही
शनिवार-- मिलेट परांठा व दही
-- -- --
दूसरा सप्ताह :
दिन-- भोजन
सोमवार-- सोया खिचड़ी
मंगलवार-- मीठा दलिया
बुधवार-- चावल व सफेद चना
वीरवार-- कढ़ी पकौड़ा व चावल
शुक्रवार-- मिस्सी पराठा व दही
शनिवार-- गेहूं रागी का पूड़ा
-- -- -- -- -- -
तीसरा सप्ताह :
दिन-- भोजन
सोमवार-- सब्जी पुलाव व काला चना
मंगलवार-- रोटी मूंग मसूर की दाल
बुधवार-- मिस्सी रोटी व मौसमी सब्जी
वीरवार-- मीठे मूंगफली चावल
शुक्रवार-- मिस्सी पराठा व दही
शनिवार-- गेहूं रागी का पूड़ा
-- -- -- -- -
चौथा सप्ताह :
दिन-- भोजन
सोमवार-- सब्जी पुलाव व काला चना
मंगलवार-- रोटी व घीया चना दाल
बुधवार-- राजमा चावल
वीरवार-- कढ़ी पकौड़ा व चावल
शुक्रवार-- गुड़ रोटी व दही
शनिवार-- मिलेट पराठा व दही
-- -- -
वर्जन :
राजकीय कक्षा के 8वीं तक की पढ़ाई करने वाले छात्रों को दोपहर के समय स्कूल में मिलने वाले भोजन के मेन्यू की नई सूची जारी कर दी गई हैं। अब इसी मेन्यू के हिसाब से विद्यालयों में भोजन परोसा जाएगा।
विज्ञापन
- अली अहमद, जिला इंचार्ज, मिड-डे मील
विज्ञापन
गौरतलब है कि विद्यालयों के लिए एक दुकान चिह्नित किया गया है। ताकि वहीं से राशन उठाया जा सके। साथ ही यह भी तय किया गया है मिड डे मील में प्रयोग होने वाले राशन बंद पैकेट का ही होना चाहिए। सरसों का तेल हैफेड से खरीद करना है। बता दें कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ दोपहर का भोजन दिया जाता है। ताकि बच्चों के पोषण को सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
पहला सप्ताह :
दिन
सोमवार
मंगलवार
बुधवार
वीरवार
शुक्रवार
शनिवार
दूसरा सप्ताह :
दिन
सोमवार
मंगलवार
बुधवार
वीरवार
शुक्रवार
शनिवार
तीसरा सप्ताह :
दिन
सोमवार
मंगलवार
बुधवार
वीरवार
शुक्रवार
शनिवार
चौथा सप्ताह :
दिन
सोमवार
मंगलवार
बुधवार
वीरवार
शुक्रवार
शनिवार
वर्जन :
राजकीय कक्षा के 8वीं तक की पढ़ाई करने वाले छात्रों को दोपहर के समय स्कूल में मिलने वाले भोजन के मेन्यू की नई सूची जारी कर दी गई हैं। अब इसी मेन्यू के हिसाब से विद्यालयों में भोजन परोसा जाएगा।
विज्ञापन
- अली अहमद, जिला इंचार्ज, मिड-डे मील