{"_id":"68ec0095ea5aa70d260a563a","slug":"meghwal-community-expressed-anger-over-ips-officers-suicide-case-rewari-news-c-198-1-rew1001-227381-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईपीएस की खदकुशी मामले में मेघवाल समाज ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईपीएस की खदकुशी मामले में मेघवाल समाज ने जताया रोष
विज्ञापन
फोटो : 15ग्राम भटसाना में रोष जाहिर करते समिति के पदाधिकारी। स्रोत : समिति
रेवाड़ी। मेघवाल उत्थान समिति की साप्ताहिक सभा ग्राम भटसाना में रविवार को हुई। इसमें वरिष्ठ आईपीएस की खुदकुशी और सीजेआई पर हमले की घटना पर चिंता जताई गई। दोनों घटनाओं पर रोष जताते हुए कार्रवाई की मांग की गई।
सभी सरपंच भूप सिंह, जिला पार्षद निरंजन लाल पटवारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें मेघवाल समाज के उत्थान, सामाजिक सम्मान एवं दलित समुदाय पर हो रहे अत्याचारों पर चर्चा की गई। भूपेंद्र शेखपुर एवं अशोक मेघवाल के स्वागत भाषण दिया। मुख्य वक्ता समिति के संरक्षक वेद प्रकाश ने कहा कि मेघवाल शब्द को अपनाना है, जो हमारे समाज का सम्मानजनक एवं गौरवपूर्ण परिचय है।
प्रधान सूरजभान ने कहा कि उच्च पदों पर आसीन दलित अधिकारियों को भी जातिगत भेदभाव का शिकार होना पड़ रहा है, जो समाज के लिए चिंताजनक है। उन्होंने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के खुदकुशी करने और न्यायाधीश पर हमले पर चिंता जताई। सभा में वाई पूर्ण कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
अशोक मेघवाल सह सचिव, परमेश्वर दयाल, भूप सिंह, सूबेदार रमेश चंद्र, महेंद्र सिंह, सुंदरलाल भटेड़िया सलाहकार, लालचंद जिला प्रभारी, राजेश पटवारी व अन्य मौजूद रहे।