फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mega camp, crowds of elderly people, avoided social distance and masks

मेगा कैंप में उमड़ी बुजुर्गों की उमड़ी भीड़, सामाजिक दूरी व मास्क से रहा परहेज

Tue, 23 Mar 2021 02:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Mega camp, crowds of elderly people, avoided social distance and masks
पीएचसी डहीना में टीकाकरण के दौरान उमड़ी बुजुर्गों की भीड़ ने कोविड के नियम तोड़ते हुए। - फोटो : Rewari
खोल। कोविड-19 टीकाकरण के लिए सोमवार को पीएचसी डहीना में मेगा कैंप का आयोजन किया गया, लेकिन असुविधाओं के चलते बुजुर्गों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा। सुबह 8 बजे पहुंचें बुजुर्गों को पर्ची बनवाने के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ा, जिससे बुजुर्गों में रोष पनप गया। इस दौरान बुजुर्गों ने काफी हंगामा भी किया।
विज्ञापन

बता दें कि डहीना पीएचसी में कोरोना का टीका लगवाने के लिए करीब 20 किलोमीटर दूर से बुजुर्ग महिला व पुरुष पहुंचे, लेकिन यहां न तो सामाजिक दूरी की पालना की गई और न ही अधिकांश लोगों ने मास्क का इस्तेमाल किया। जबकि जिला प्रशासन बार-बार कोविड-19 के नियमों का पालन करने का आह्वान करता है।
विज्ञापन

मैैं यहां सुबह 8 बजे कोरोना का टीका लगवाने पीएचसी डहीना आया था, लेकिन एक घंटे तक लाइन में लगने के बाद भी पर्ची नहीं मिली। बुजुर्गों को इस तरह परेशान नहीं करना चाहिए। टीकाकरण को लेकर बुजुर्गों मेें उत्साह है जबकि विभाग की ओर से व्यवस्थाओं का अभाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सज्जन सिंह, कंवाली
मैं सुबह 8 बजे अपनी पत्नी को लेकर कोरोना का टीका लगवाने के लिए आया था, लेकिन 10 बजे तक पर्ची ही नहीं मिली। अब बिना टीका लगवाए वापस घर जा रहा हूं। दिनभर काम-धंधा छोड़ कर यहां नहीं बैठ सकते हैं। पर्ची देने के नाम पर बुजुर्गों को यहां परेशान किया जा रहा है।
-सुखबीर, जैनाबाद
मैं 20 किलोमीटर दूर से अपनी पत्नी व अन्य बुजुर्गों के साथ टीका लगवाने आया था, लेकिन दो घंटे तक पर्ची ही नहीं मिली। भीड़ एकत्रित हो रही है। अगर इस तरह बुजुर्गों की भीड़ एकत्रित होगी तो कोरोना बढ़ेगा। जबकि स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि हर पांच गांवों पर एक सेंटर बना कर टीकाकरण किया जाए, ताकि दूर से आने वाले बुजुर्ग परेशान न हो।
-सरजीत, देहलावास
मैं सुबह 8 बजे आया था, लेकिन भीड़ के कारण पर्ची ही नहीं बनवा पाया। यहां सुनने वाला कोई नहीं है। टीका लगवाने के नाम पर बुजुर्गों को परेशान किया जा रहा है। समय पर आने वाले बुजुर्गों की पर्ची बनवा कर तुरंत टीका लगवाना चाहिए।

-शीशराम, गुलाबपुरा
पीएचसी में आज मेगा कैंप का आयोजन किया गया था। बुजुर्गों की भीड़ उमड़ी थी। इसके बाद भी विभाग के कर्मचारियों ने पूरी मुस्तैदी से कार्य करते हुए व्यवस्था को संभाला। कोविड के नियमों की पालना के साथ ही बुजुर्गों को भी नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
-डॉ. अमन, इंचार्ज पीएचसी डहीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed