फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   meeting

आंबेडकर प्रतिमा पुन: स्थापित नहीं हुई तो आंदोलन

Mon, 26 Aug 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
meeting
नया गांव दौलतपुर में महापंचायत में भाग लेते अनुसूचित समाज के लोग। - फोटो : Rewari
शहर के नया गांव दौलतपुर में 16 अगस्त की रात को संविधान निर्माता डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा हटाने के मामले में रविवार को भीमराव आंबेडकर भवन में 21 गांवो की एक दलित महापंचायत चौ. हीरालाल जी अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। महापंचायत में मुख्य रूप से सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिस स्थान से डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को कुछ शरारती तत्वों द्वारा हटाया गया है । प्रतिमा को जिला प्रशासन उसी जगह पर पुन: स्थापित करवाए । मांग पूरी न हुई तो पंद्रह दिन बाद आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाना सदर में शिकायत दी गई थी। इसमें गांव निवासी दारा सिंह की शिकायत पर गांव के ही 12 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

इस आंदोलन की आगे की रणनीति तय करने के लिए एक 18 सदस्य कमेटी का गठन किया गया , जिसमे मुख्य रूप से नया गांव दौलतपुर से चौ. हीरालाल पूर्व प्रधान , समाज सेवी दारा सिंह , भगवानदास जड़ोदिया , दयानन्द, ओमप्रकाश, जितेंद्र कुमार, प्रताप सिंह, बलवान सिंह, भुड़पुर से बाबू मंगल सिंह, प्रताप सिंह खड़गवास, लक्ष्मीबाई लिसाना, रेवाड़ी से श्योकरण मेहरा , आर.एस. सांभरिया, कांशीराम खिंची, अरविन्द दिसोदिया, सुमेर सिंह बौद्ध, तेजपाल मुंढलिया, एडवोकेट अजय कुमार गोकलगढ़ के अलावा राजपाल दहिया विशेष सहयोगी के तौर पर शामिल रहेंगे । समिति जल्द ही प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर इस समस्या का उचित समाधान की मांग करेगी । अगर 15 दिन के अंदर प्रशासन ने इसका उचित समाधान नही किया , तो ये समिति समाज को साथ लेकर आन्दोलन करने पर मजबूर होगी , जिसकी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत में 21 गांव के लोगों के अलावा विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संघठन जैसे अखिल भारतीय मानव कष्ट निवारण समिति , हजरस, भीमराव जनकल्याण समिति गोकलगढ़ , हमारी आवाज, बामसेफ, भारतीय बौद्ध महासभा, बीएसपी., पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) आदि संघठनो के प्रतिनिधियों ने भाग लिया । महापंचायत में मा. किशोरीलाल, ओपी नाहरवाल, डॉ कंवर सिंह गिंदोखर, नीरज पल्लव, रविंद्र कुमार घीसा नगर, बिक्रम सिंह जड़ोदिया, अशोक अहमदपुर ,नरेश नटवर, मछेन्द्र , सुरेन्द काकोडिया, सुरेश, मोनू तुर्कियावास, गोबिंद कुम्भावास, गजराज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed