{"_id":"605236b68ebc3e591e5b6d4c","slug":"medicine-son-mother-bike-money-rewari-news-rtk6003636189","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के लिए दवा लेने जा रही महिला से दिन दहाड़े बाइक सवारों ने छीना नकदी से भरा पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के लिए दवा लेने जा रही महिला से दिन दहाड़े बाइक सवारों ने छीना नकदी से भरा पर्स
विज्ञापन
बेटे के लिए दवा लेने के लिए पैदल जा रही शहर के पुराना हाउसिंग बोर्ड निवासी एक महिला से नेहरू पार्क के समीप बाइक सवार दो बदमाश बुधवार को दिन दहाड़े दोपहर करीब साढ़े 12 बजे करीब 3600 रुपये की नकदी से भरा पर्स छीनकर फरार हो गए। शोर मचाना के बाद आसपास के लोग जमा हो गए, लेकिन बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। सूचना के बाद सीआईए व मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार पुराना हाउसिंग बोर्ड निवासी संतोष ने बताया कि वह अपने बेटे की दवाई देने के लिए पैैदल बाजार जा रही थी। इसी दौरान सेक्टर-1 में ही नेहरू पार्क के गेट के सामने पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गए। पर्स में 3600 रुपये की नकदी, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज थे। सूचना के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस के सीआईए टीम भी पहुंची, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही बदमाशों का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विद्या सागर, इंचार्ज सीआईए पुलिस रेवाड़ी।