फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Medal-winning Para powerlifters felicitated.

Rewari News: पदक विजेता पैरा पावरलिफ्टिंग खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Sat, 11 Jul 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 11 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Medal-winning Para powerlifters felicitated.
पावरलिफ्टिंग खिलाड़ियों को सम्मानित करती स्वास्थ्य मंत्री आरती राव। स्त्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की अध्यक्ष व स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले पैरा पावरलिफ्टिंग खिलाड़ियों को शनिवार को रामपुरा हाउस में आयोजित समारोह में सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। सम्मान पाने वाले खिलाड़ियों में सुधीर, अशोक, अजय, गीतिका, मनीष, प्रदीप जून, सोमन, देवी, खुशबू, पायल और दीपक शामिल रहे।
विज्ञापन

23वीं राष्ट्रीय, 18वीं जूनियर तथा द्वितीय सब-जूनियर राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 15 से 18 जनवरी तक रुड़की (उत्तराखंड) में किया गया था। इसमें हरियाणा के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मान समारोह के दौरान स्वर्ण पदक विजेताओं को 25 हजार रुपये, रजत पदक विजेताओं को 15 हजार रुपये और कांस्य पदक विजेता को 10 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आरती सिंह राव ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने के लिए मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास जरूरी है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन कर हरियाणा और देश का नाम विश्व स्तर पर गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के चेयरमैन अभिजीत सिंह, पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के संस्थापक गिरिराज सिंह, महासचिव ज्योति कुमार छाबड़ा, कोषाध्यक्ष पवन अधाना, कोच धर्मेंद्र और सतबीर मौजूद रहे।

इसके अलावा जूडो के अर्जुन अवार्ड विजेता यशपाल सोलंकी और डीएसओ गुरुग्राम आरती सोलंकी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। खिलाड़ियों ने कहा कि इस प्रकार का सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed