फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   MBBS classes at AIIMS expected to start by October 10: Dr. Banwari

एम्स में 10 अक्तूबर तक एमबीबीएस कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद : डॉ. बनवारी

Thu, 10 Sep 2026 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 10 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
MBBS classes at AIIMS expected to start by October 10: Dr. Banwari
कुंड। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि माजरा एम्स में 10 अक्तूबर तक एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद है। विद्यार्थियों की कक्षाओं के लिए भवन का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एम्स के शुरू होने से रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, नारनौल समेत आसपास के जिलों और राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एम्स के पूरी तरह संचालित होने के बाद गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए लोगों को दिल्ली और अन्य बड़े शहरों का रुख कम करना पड़ेगा। संस्थान के संचालन से क्षेत्र में रोजगार और विकास के नए अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार का उद्देश्य अंत्योदय की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर डॉ. बनवारी लाल ने कांग्रेस पर लोगों में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्थिति स्पष्ट कर लोगों का भ्रम दूर किया है। योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को अन्य सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहले की तरह मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed