फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mathematics and science complement each other: BK Das

गणित और विज्ञान दोनों एक-दूसरे के हैं पूरक : बीके दास

Thu, 06 Mar 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 06 Mar 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Mathematics and science complement each other: BK Das
फोटो : 11मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का दृश्य। स्रोत : विवि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में गणित एवं कंप्यूटर साइंस विभाग में बुधवार को गणित, सांख्यिकी और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग में हालिया रुझान और नवाचार विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर बीके दास ने कहा कि गणित व विज्ञान एक-दूसरे के पूरक हैं।
राव मोहर सिंह पीठ एवं इंडियन एसोसिएशन आफ रिलायबिलिटी एंड स्टैटिसटिक्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रोफेसर एससी मलिक, प्रेसिडेंट इंडियन एसोसिएशन आफ रिलायबिलिटी एंड स्टैटिसटिक्स, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर सत गुप्ता। मुख्य वक्ता यूनिवर्सिटी आफ चीट्टी (इटली) के प्रोफेसर बीके दास रहे। इसके अतिरिक्त प्रोफेसर पेनुएन रोमानिया से ऑनलाइन सम्मेलन में जुड़े। मुख्य वक्ता प्रोफेसर बीके दास ने गणित विषय के विभिन्न आयाम और इसके दूसरे विषयों के साथ संबंध के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि गणित और विज्ञान दोनों एक दूसरे के पूरक हैं और आज प्रबंधन एवं निर्णयन जैसे ऑपरेशन रिसर्च, गेम थिअरी आदि विभिन्न विषय गणित के साथ ही विकसित हुए हैं। गणित का मेडिकल साइंस में भी बहुत योगदान है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. महावीर बड़क ने अतिथियों का स्वागत किया। विश्वविद्यालय में राव मोहर सिंह पीठ पर आसीन प्रोफेसर सविता श्योराण ने राव मोहर सिंह पीठ और उनके समाज को दिए योगदान के विषय में बताया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा इस सेमिनार सोवेनियर का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रोफेसर एससी मलिक ने भी गणित एवं विज्ञान के विभिन्न नए आयामों के बारे में बताया। कंप्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सतेंद्र बल गुप्ता ने सभी का धन्यवाद किया। उद्घाटन समारोह का संचालन प्रबंधन विभाग में कार्यरत सहायक प्रोफेसर डॉ. भारती ने किया। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर करण सिंह, डीन आफ कॉलेज प्रोफेसर तेज सिंह, डायरेक्टर स्पोर्ट्स प्रोफेसर अदिति शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, शिक्षक स्टाफ, शोधार्थी, विद्यार्थी उपस्थित रहे।

----

सम्मेलन में शोधपत्र रखेंगे प्रतिभागी
सम्मेलन की अध्यक्ष प्रोफेसर मंजू परूथी ने सम्मेलन के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि दो दिन तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे जिनमें 45 एक्सपर्ट टॉक गणित, विज्ञान एवं सांख्यिकी के विभिन्न विषयों से संबंधित रहेगी। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रतिभागियों में से 109 प्रतिभागी गणित, 39 प्रतिभागी कंप्यूटर साइंस, 36 प्रतिभागी सांख्यिकी और 4 प्रतिभागी मोहर सिंह पीठ के संबंध में अपने शोध पत्र रखेंगे।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed