{"_id":"65658d8f7f7131503a011dc6","slug":"maternal-uncle-gave-omen-of-one-crore-rupees-in-niece-wedding-in-rewari-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा का प्यार: भांजी की शादी में दिया इतना 'भात', गड्डियां गिनते-गिनते थक गए लोग... रेवाड़ी का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामा का प्यार: भांजी की शादी में दिया इतना 'भात', गड्डियां गिनते-गिनते थक गए लोग... रेवाड़ी का है मामला
Tue, 28 Nov 2023 02:12 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 28 Nov 2023 02:12 PM IST
सार
हरियाणा में भात की अनोखी रस्म देखने को मिली है। रेवाड़ी में एक भाई अपनी विधवा बहन के घर भात भरने गया तो सब देखकर हैरान हो गए। क्योंकि सतबीर ने शगुन के रुप में भात में एक करोड़ एक लाख 51 हजार रुपये अपनी बहन को दिए।
विज्ञापन
भात भरता सतबीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेवाड़ी में एक भाई ने अपनी इकलौती बहन के घर नोटों की गड्डियां बिछा दी। भाई ने एक करोड़, 1 लाख, 51 हजार 101 रुपये नकद तो दिए ही साथ में करोड़ों रुपये के आभूषण भी दिए। इसकी वीडियो भी खूब वायरल हो रही है जोकि चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक सतबीर का अपना क्रेन का कारोबार है, सतबीर शुरू से ही अपनी विधवा बहन की मदद करते रहे हैं।
विज्ञापन
भात की रस्म अदा करने गया था सतबीर
रेवाड़ी के दिल्ली-जयपुर हाईवे से सटे गांव आसलवास निवासी सतबीर की बहन की शादी सिंदरपुर में हुई थी। मौजूदा समय में वह पदैयावास के पास अपने परिवार के साथ रह रही है। सतबीर की इकलौती बहन के पति की काफी समय पहले मौत हो गई थी। उनकी एक ही भांजी है, जिसकी शादी से पहले सतबीर भात (शगुन) की रस्म निभाने के लिए गांव गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाम को जब भात देने की रस्म शुरू हुई तो वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए। सतबीर ने अपनी बहन के घर पर 500 रुपये के नोटों की गड्डियां लगा दी। पूरी रकम एक करोड़, एक लाख, 51 हजार 101 रुपये नकद दी गई। इसके अलावा सतबीर ने अपनी बहन और भांजी को भी करोड़ों रुपये के आभूषण और अन्य सामान दिया। वीडियो वायरल होने के बाद चौतरफा इसकी चर्चा हो रही है।