{"_id":"6786aaa11b1a6ef60e0f010a","slug":"mass-marriage-organized-24-couples-tied-the-knot-rewari-news-c-198-1-rew1001-213970-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: परिणय सूत्र में बंधे 24 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: परिणय सूत्र में बंधे 24 जोड़े
Tue, 14 Jan 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 27रेवाड़ी। सामूहिक विवाह समाराेह में वरमाला के समय वर-वधू। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से मकर संक्रांति पर सामूहिक विवाह का आयोजन मॉडल टाउन स्थित हिंदू हाई स्कूल के परिसर में किया गया। इसमें 24 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सभी जोड़ों को आशीर्वाद के साथ जरूरी सामान दिए गए।
वार्षिक सामूहिक विवाह को लेकर मंगलवार की दोपहर को कटला बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में मांगलिक कार्यक्रम शुरू किया गया। देर रात माॅडल टाउन स्थित हिंदू हाई स्कूल प्रांगण में विधिविधान और मंत्रोच्चार के साथ 24 जोड़ों का विवाह कराया गया। इसमें शहर और आसपास के प्रबुद्ध लोगो से लेकर आमजन शामिल हुए। ट्रस्ट की ओर से यह 22वां सामूहिक विवाह समारोह था। इस विवाह समारोह में बेटियों को गृहस्थ जीवन आरंभ करने के लिए वह सभी सामान दिया गया।
मंगलवार को कार्यक्रम की शुरुआत कटला बाजार स्थित राधाकृष्ण मंदिर में ज्योत प्रज्ज्वलन और दूल्हा यात्रा के साथ हुई। प्रबुद्ध समाजसेवी श्यामलाल गोयल ने श्याम बाबा का पूजन किया। योगराज सोनी ने ज्योत प्रज्ज्वलित करने के बाद नरेंद्र लुगानी ने रथयात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद आगे श्री श्याम का दरबार के बाद 23 दूल्हों की शोभायात्रा बाजार में निकली। गाजे बाजे के साथ जगह जगह पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया गया। देर शाम माॅडल टाउन स्थित हिंदू हाई स्कूल में विवाह स्थल पर पहुंचे। यहां दीप प्रज्ज्वलन के बाद बाबा का कीर्तन, जयमाला, प्रसाद के बाद पाणिग्रहण संस्कार के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इसमें वर और वधु पक्ष अपने स्वजन के साथ शहर के आला अधिकारी, समाजसेवी, उद्योगपति के साथ सामान्य वर्ग के भी लोग वर वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे। शादी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्यमंत्री आरती सिंह राव पहुंची। पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के प्रधान अशोक सोमाणी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय पाटौदा, संजय बतरा, ब्लाक समिति रेवाड़ी उपचेयरमैन प्रदीप बांबड़ ने वर वधू को दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।
आयोजन समिति की ओर से समिति ट्रस्ट के चेयरमैन रामकिशन अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया। कहा कि ट्रस्ट की ओर से इससे पहले 479 लड़कियों का विवाह कराया जा चुका है। आयोजन के दौरान मनोज गोयल, शरद गोयल अजमेर वाले, गोविंद सिंघल चूरू वाले, मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा, सरपरस्त महेशचंद, राजीव गोयल, दीपक अग्रवाल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, प्रवीण डाटा, सतीश अग्रवाल ने योगदान दिया। इन दंपति के पहली संतान के रूप में बेटी के जन्म पर आर्थिक सहयोग भी दिया जाता है। आयोजन में जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी शामिल हुए।