फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Maryada Purushottam Shri Ramchandra Sarvadev Temple inaugurated in Kailashpur

Rewari News: कैलाशपुर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र सर्वदेव मंदिर का किया लोकार्पण

Thu, 27 Feb 2025 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Maryada Purushottam Shri Ramchandra Sarvadev Temple inaugurated in Kailashpur
रेवाड़ी। कैलाशपुर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र सर्वदेव मंदिर का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी ओमकारानंद सरस्वती, सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, तिजारा से विधायक बाबा बालक नाथ द्वारा भव्य आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समारोह का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

यह भव्य मंदिर 11 महीनों में पूर्ण हुआ है। निर्माण कार्य में देश के शीर्ष ठेकेदारों की सेवाएं ली गईं, जिन्होंने उत्कृष्टता और परंपराओं का विशेष ध्यान रखा। इस मंदिर का विशेष आकर्षण वियतनाम से आयतित पत्थरों से निर्मित देव प्रतिमाएं हैं, जिन्हें भारत के सबसे अनुभवी मूर्तिकारों द्वारा गढ़ा गया है।
विज्ञापन

इस पवित्र मंदिर में भगवान श्री रामचंद्र, सीता माता, भगवान लक्ष्मण, भगवान श्री कृष्ण, राधा रानी, भगवान हनुमान, मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान शिव, माता शीतला, भगवान भैरव, भगवान शनि और श्री नवग्रह की भव्य प्रतिमाएं प्रतिस्थापित की गई है। इन सभी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा भारत के प्रसिद्ध संतों द्वारा वैदिक विधि-विधान से संपन्न करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन का समापन श्रीकृष्ण रासलीला के साथ किया गया, जिसमें भगवान शिव और पार्वती के विवाह की दिव्य झांकी प्रस्तुत की गई। बंजारा ग्रुप द्वारा रेजांगला युद्ध का नाट्य मंचन इस समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा। विजय भाटोतिया, सतबीर नाहड़िया और डॉ. टीसी राव इस ऐतिहासिक मंचन को सफल बनाने के लिए कलाकारों के साथ दिन-रात कार्य किया। डॉ. टीसी राव द्वारा लिखित 50 पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जो आगंतुकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण रही। वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजन विध श्री सुरेंद्र धर द्विवेदी के नेतृत्व में 15 वेदपाठी विद्वानों द्वारा वैदिक रीति-रिवाज से प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न किया गया।

इस ऐतिहासिक आयोजन में आसपास के काफी गांवों के हजारों श्रद्धालु, संत, विद्वान और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कमलेश राव, सुरेंद्र सिंह, नवनीत प्रताप सिंह, नवदीप प्रताप सिंह, सयाली भगत प्रताप सिंह, किन्नी नवदीप प्रताप सिंह, मदन कोसलिया व ओमप्रकाश डाबला, रविन्द्र आशावादी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed