{"_id":"691f78d48c96e7244c0b4fec","slug":"married-without-dowry-gave-a-message-to-the-society-rewari-news-c-198-1-rew1001-229208-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बिना दहेज शादी कर दिया समाज को संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बिना दहेज शादी कर दिया समाज को संदेश
Fri, 21 Nov 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 21 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
शादी के दौरान खुशी जाहिर करते दूल्हा दुल्हन। स्रोत : परिवार
रेवाड़ी। शहर के मनचंदा सोसाइटी में रहने वाले गांव जैनाबाद निवासी भीम सिंह यादव ने पुत्र आयुष खोला की शादी बिना दहेज के सभी रस्में निभाकर समाज में सकारात्मक संदेश दिया।
आयुष चंडीगढ़ हाईकोर्ट में वकील हैं, उनकी शादी कुरुक्षेत्र निवासी डॉ. सतीश वत्स की पुत्री एडवोकेट मृड़ानी से हुई। शादी में किसी भी रस्म में लेने देने से किनारा कर दोनों परिवारों ने मिलकर समाज में सकारात्मक संदेश दिया। कहा कि शादी एक पवित्र बंधन है, न कि आर्थिक लेनदेन। सूबेदार रामपत, जयनारायण यादव, सूबे सिंह, रतन सिंह, सुरेश कुमार, शमशेर सिंह, सतीश, एडवोकेट संदीप, प्रदीप मास्टर विकास ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देकर शुभकामनाएं दीं। संवाद