फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Married people celebrated proposal day in the city

Rewari News: शहर में विवाहितों ने मनाया प्रपोज-डे

Fri, 09 Feb 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 09 Feb 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Married people celebrated proposal day in the city
रेवाड़ी। दिल में छुपी बात को न कह पाने वाले युवाओं ने आखिरकार प्रपोज-डे पर नई उमंगों के साथ अपने दिल के भाव प्रकट किए। इसमें उम्रदराज भी पीछे नहीं रहे। पुराने लमहों को याद कर दोबारा जीने की ललक उठी। शहर में वीरवार को पार्कों, रेस्टोरेंट पर प्रपोज डे पर युवाओं का जमावड़ा देखने को मिला। नवविवाहित जोड़ों ने भी अपनी दिल की बात गुलाब व तोहफा देकर कही। कुछ ने घर पर ही कुछ खास अंदाज में अपने पार्टनर को प्रपोज कर प्रपोज-डे को मनाया। आठ साल पहले शादी के बंधन में बंधे शहर स्थित सेक्टर एक निवासी विकास व शालिनी तब के वादे को बखूबी निभा रहे हैं। दोनों एक दूसरे के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। दोनों हर साल वेलेंटाइन डे पर एक दूसरे से साथ निभाने का वादा करते हैं। शालिनी ने बताया कि विकास हर वेलेंटाइन डे को स्पेशल बनाने के लिए उपहार देते हैं।
विज्ञापन


सजी चॉकलेट की दुकान

नौ फरवरी वेलेंटाइन का तीसरा दिन चॉकलेट डे जोड़ो के लिए बेहद ही खास है। माना जाता है कि अगर आप किसी से अपनी दिल की बात नहीं कह पाते हैं तो एक चॉकलेट यह काम बड़ी आसानी से कर सकता है। वीरवार को शहर के गिफ्ट व चॉकलेट की दुकानों पर खासी भीड़ देखी गई। दुकानदार अनिल ने बताया कि चॉकलेट डे के दिन चॉकलेट की काफी डिमांड होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed