फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Marks allotted for selection of educational institutions

Rewari News: शैक्षणिक संस्थानों के चुनाव के लिए चिह्न अलॉट

Fri, 20 Dec 2024 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 20 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Marks allotted for selection of educational institutions
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर के प्रतिष्ठित पब्लिक एजुकेशन बोर्ड (पीईबी) के अधीन संचालित 4 शैक्षणिक संस्थानों की कार्यकारिणी के चुनाव में दो गुटों के 10-10 प्रत्याशी मैदान में हैं। दोनों गुट के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न अलॉट किए जा चुके हैं। चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजीव अग्रवाल ने बताया कि एक गुट को कार व दूसरे को टेलीफोन चुनाव चिह्न मिला है। पब्लिक एजुकेशन बोर्ड यानी पीईबी के चुनाव के लिए सर्वप्रथम कॉलेजियम सदस्यों के चुनाव कराए जाते हैं। इसके लिए 70 वार्ड बनाए गए हैं। इन 70 कॉलेजियम सदस्यों में से पीईबी के पदाधिकारी चुने जा चुके हैं। अब पीईबी के अधीन संचालित केएलपी कॉलेज, आरडीएस गर्ल्स कॉलेज, सतीश बीएड कॉलेज व सतीश पब्लिक स्कूल की प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव होने हैं। अब चारों संस्थाओं के चुनाव 12 जनवरी को होंगे। मतदान प्रक्रिया केएलपी कॉलेज में संपन्न होगी। निर्विरोध चुने जाने वाले प्रत्याशियों के नामों की आधिकारिक घोषणा भी परिणाम के दिन ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed