फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Market association demands beautification of Bhadawas Gate

Rewari News: बाजार संघ ने की भाड़ावास गेट के सुंदरीकरण की मांग

Tue, 14 Oct 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 14 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Market association demands beautification of Bhadawas Gate
फोटो : 12भाड़ावास गेट के सुंदरीकरण को लेकर मांग उठाते बाजार संघ। स्रोत : संघ
रेवाड़ी। भाड़ावास गेट बाजार संघ ने ऐतिहासिक भाड़ावास गेट के संरक्षण और सुंदरीकरण की मांग उठाई है। दुकानदारों ने मंगलवार को बैठक कर नगर परिषद प्रशासन से गेट के आसपास सफाई कारने, अतिक्रमण हटाने और सुंदरीकरण कार्य शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि भाड़ावास गेट न केवल शहर का ऐतिहासिक प्रवेश द्वार है, बल्कि यह व्यापारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र भी है। लेकिन लंबे समय से गेट के आसपास गंदगी, अतिक्रमण और अव्यवस्था के कारण इसकी सुंदरता पर ग्रहण लग गया है। चारों ओर अवैध ठेले और वाहनों की पार्किंग से लोगों को गुजरने में भारी परेशानी होती है।
विज्ञापन

संघ के सदस्यों ने कहा कि यदि समय रहते गेट की देखरेख और मरम्मत नहीं की गई तो यह ऐतिहासिक धरोहर अपनी पहचान खो देगी। उन्होंने नगर परिषद से अपील की कि गेट की रंगाई-पुताई, बिजली की सजावटी लाइटें लगाने, पैदल मार्ग बनाने और अतिक्रमण मुक्त क्षेत्र घोषित करने जैसी ठोस कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापारी बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा और उम्मीद जताई कि दीपावली से पहले सुंदरीकरण कार्य शुरू किया जाएगा ताकि गेट अपनी ऐतिहासिक भव्यता दोबारा हासिल कर सके।

बैठक में नत्थू सैनी, संरक्षक डॉ. राजपाल यादव, मार्गदर्शक ईश्वर सिंह, हरमिन्द्रपाल यादव, डॉ. श्याम बिहारी भारद्वाज, राजेश सैनी, जितेन्द्र शर्मा, महेश सोनी, मनीष सैनी, राजेश पाराशर, राजेश अग्रवाल, साहिल अग्रवाल, कपिल सैनी, विकास जैन, नितिन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed