{"_id":"672d06f49eeef20be809087a","slug":"many-vehicles-damaged-in-fight-between-two-bulls-rewari-news-c-198-1-rew1001-211357-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दो सांडों की लड़ाई में कई वाहन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दो सांडों की लड़ाई में कई वाहन क्षतिग्रस्त
Thu, 07 Nov 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की पुरानी सब्जी मंडी में दो सांडों की होती लड़ाई। स्रोत: वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर की पुरानी सब्जी मंडी में दो सांडों की लड़ाई का वीडियो वायरल हुई जिसमें दोनों की लड़ाई में आसपास खड़े कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों ने दोनों सांडों को अलग करने की कोशिश की, लेकिन सफल नही पाए। इस दौरान लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा। जबकि सरकारी रिकॉर्ड में शहर को कैटल फ्री घोषित किया गया है।
सुबह 9 बजे पुरानी सब्जी मंडी में काफी भीड़ थी। तभी यहां घूम रहे दो सांडों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। लोगों ने लाठी-डंडों से दोनों को अलग करने की कोशिश की तो सांड लोगों को मारने के लिए दौड़े और फिर से आपस में भिड़ गए। दोनों की लड़ाई में वहां खड़ी स्कूटी, बाइक व एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों सांडों के बीच करीब 15 मिनट तक लड़ाई चली। इसके बाद पानी की बौछार करने से दोनों अलग हुए।
यह आलम तब है कि सरकारी रिकॉर्ड में शहर कैटल फ्री घोषित है। नगर परिषद की ओर से बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए करोड़ों रुपये के टेंडर किए जाते हैं लेकिन कोई ऐसी सड़क नहीं है जहां बेसहारा पशुओं का झुंड न नजर आए।
विज्ञापन
कई बार उठ चुका है बेसहारा पशुओं का मुद्दा
शहर में बेसहारा पशुओं का मुद्दा कई बार उठ चुका है। विधानसभा चुनाव के दौरान भी ये सबसे बड़ा मुद्दा था। पार्टियों ने इससे निजात दिलाने का भरोसा दिया। कुछ समय पहले ये मुद्दा विधानसभा में भी उठा था। क्योंकि बेसहारा पशुओं के हमले की वजह से पिछले 3 वर्ष में दो लोगों की जान जा चुकी है। कई लोग इनका शिकार होकर घायल हो चुके हैं। मामला काफी जोर-शोर से भी उठा, लेकिन हर बार की तरह ठंडे बस्ते में चला गया।