{"_id":"62fe869736c3a803266f6e10","slug":"mangalsutra-stolen-from-woman-s-neck-in-auto-accused-arrested-rewari-news-rtk655454075","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो में महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो में महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड पर अपनी ससुराल से मायके जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र चोरी हो गया। पीड़िता ने आरोपी महिला के पास चोरी किया गया हुआ मंगलसूत्र देख लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला की पहचान शहर की चिरंजीव कॉलोनी की रहने वाली धौली के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जिला अलवर के गांव कारौली की रहने वाली पूनम ने कहा है कि वह 17 अगस्त को अपनी ससुराल से महेंद्रगढ़ के गांव भड़फ स्थित अपने मायके जा रही थी। वह रेवाड़ी आने के लिए बूढ़ी बावल से ऑटो में सवार हुई थी। कसौला चौक से एक महिला अपने बच्चों के साथ ऑटो में सवार हुई थी। ऑटो में महिला उसके पास बैठी हुई थी। राजेश पायलट चौक के निकट ऑटो पहुंचा तो उसके गले से सोने का मंगलसूत्र गायब था। उन्होंने ऑटो में बैठी महिलाओं को गले से मंगलसूत्र चोरी होने के बारे में बताया। इसी दौरान पूनम को साथ बैठी महिला के हाथ में अपना मंगलसूत्र नजर आ गया। महिला ने हाथ में लिया मंगलसूत्र ऑटो से फेंक दिया।
पूनम ने मामले की सूचना पुलिस को दी और महिला को अन्य सवारियों की मदद से वहीं पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना नाम चिरंजीव कॉलोनी की रहने वाली धौली बताया। पुलिस ने नीचे फेंका गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने पूनम की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।