फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   mandir mein choree karane vaale do aaropee giraphtaar

Rewari News: मंदिर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Jan 2023 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
mandir mein choree karane vaale do aaropee giraphtaar
रेवाड़ी। मॉडल टाउन थाना पुलिस के अंतर्गत सेक्टर तीन चौकी पुलिस ने मंदिर में चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शहर के मोहल्ला बाससिताबराय निवासी आकाश और मोहल्ला खासापुरा निवासी जतिन उर्फ गिरीश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है। चौकी प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि सेक्टर तीन हाउसिंग बोर्ड निवासी जगदीश ने शिकायत में बताया कि वह श्रीकृष्ण मंदिर में करीब 20 वर्ष से पुजारी है। 31 दिसंबर की रात को मंदिर का ताला तोड़कर उसमें रखी हुई राधा-कृष्ण की मूर्ति जो पीतल की बनी हुई थी और एक छोटी गणेश जी की पीतल की मूर्ति व दो पीतल बड़े घंटे, 12 तांबे के बड़े लोटे, 14 तांबे के छोटे लोटे, पांच छोटी तांबे की लुटिया, दो पीतल की बड़ी जोत व म्यूजिक सिस्टम चोरी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed