फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   mandi,rewari,private bus,people,agency

अनाज मंडी में बढ़ी ट्रेवल एजेंसी की बसों की संख्या.

Thu, 21 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 21 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
mandi,rewari,private bus,people,agency
बसों की पार्किंग से बढ़ी परेशानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 अनाजमंडी परिसर में खड़ी ट्रेवल एजेंसियों के निजी बसों व अन्य कॉमर्शियल वाहनों से अब स्थानीय आढ़तियों और किसानों की परेशानी और अधिक बढ़ रही है। इससे अनाजमंडी की सड़कों पर अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। वहीं अनाजमंडी में ट्रैंवल एजेंसियों की बसों की पार्किंग की समस्या से अवगत कराने पर उन्होंने दो दिन बाद अनाजमंडी परिसर को दौरा कर इस मसले का हल करने की बात कही है।
विज्ञापन


आढ़तियों का कहना है ऑफ सीजन होने के कारण ट्रैवल एजेंसी की बस बुकिंग का काम हल्का हो गया है। इससे बसें सारा दिन मंडी परिसर में खड़ी रहती हैं। सड़क के दोनो किनारों पर बस के ड्राइवर गाड़ी पार्क कर निकल जाते हैं, इससे जाम की स्थिति पैदा हो रही है। ऐसे में मंडी में अनाज बेचने के लिए आने वाले किसानों के ट्रैक्टर आदि वाहन अंदर प्रवेश नहीं कर पाते हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर मंडी से अनाज लेकर बाहर जाने वाले ट्रक भी जाम में फंस जाते हैं। वहीं आढ़तियों का आरोप है कि मार्केट कमेटी अधिकारी इस मसले को लेकर कोताही बरत रहे हैं। वहीं इस मसले को लेकर अमर उजाला ने एक सप्ताह पूर्व अनाजमंडी में बनाई ट्रेवल एजेंसी की अवैध पार्किंग नामक शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था, जिस पर जिला उपायुक्त खुद संज्ञान लेते हुए मंडी परिसर का दौरा कर अवैध पार्किंग हटवाने की बात कही थी। जिला उपायुक्त डॉ यश गर्ग से दोबारा संपर्क करने पर उन्होंने दो दिन बाद अनाजमंडी परिसर को दौरा कर इस मसले का हल करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केट कमेटी व ट्रेवल एजेंसी की मिलीभगत से पार्किंग
नाम न छापने की शर्त पर कई आढ़तियों ने मार्केट कमेटी प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अनाज मंडी परिसर में ट्रेवल एजेंसी के निजी वाहन, ट्रक, कैंटर व अन्य वाहनों की अवैध पार्किंग के पीछे कमेटी अधिकारियों व एजेंसी मालिकों की अपनी मिलीभगत है।

बसों की होड़ में अन्य वाहन भी होने लगे पार्क
अनाजमंडी परिसर में ट्रेवल एजेंसी की बसों की पार्किंग के चलते अन्य वाहन जैसे स्कूल बसें, निजी ट्रक-कैंटर सहित अनेक वाहन पार्क होने शुरू हो गए हैं। आढ़तियों के विरोध करने पर वाहन चालक ट्रेवल एजेंसी की बसों का हवाला दे देते हैं और पहले बसों की हटवाने की बात कहते हैं।

वर्जन:
मिलीभगत के आरोप सरासर निराधार और बेबुनियाद है। मार्केट कमेटी ने इन वाहनों पर पहले भी कार्रवाई की थी। पिछले दो दिन से चंडीगढ़ मीटिंग में होने के कारण कार्रवाई में थोड़ी देर हो गई। वहीं ट्रेवल एजेंसी व अन्य वाहन मालिकों को दिया हुआ अल्टीमेटम भी खत्म हो गया है। अब शुक्रवार तक पुलिस प्रशासन व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक कर तुरंत प्रभाव से बसों व अन्य वाहनों की पार्किंग हटाने का अभियान शुरू किया जाएगा।
विनय यादव, सचिव, मार्केट कमेटी रेवाड़ी
-------------
अनाजमंडी परिसर में ट्रेवल एजेंसी व अन्य कामर्शियल वाहनों का मामला मेरे संज्ञान में है। एक-दो दिन में मंडी का दौरा कर त्वरित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
डॉ यश गर्ग, जिला उपायुक्त, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed