{"_id":"6a92a84db04ad8ef960f375a","slug":"man-stabs-friend-to-death-in-rewari-following-a-dispute-after-drinking-alcohol-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: दोस्त ने की दोस्त की चाकू मारकर हत्या, शराब पीने के बाद हुआ विवाद; बचाने आई पत्नी पर भी किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: दोस्त ने की दोस्त की चाकू मारकर हत्या, शराब पीने के बाद हुआ विवाद; बचाने आई पत्नी पर भी किया हमला
Sat, 29 Aug 2026 03:08 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Published by: मयूर शर्मा
Updated Sat, 29 Aug 2026 03:08 PM IST
सार
युवक को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में शव लेने पहुंचे परिजन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी के मोहल्ला शक्तिनगर में बीती रात आपसी विवाद के बाद एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। युवक को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी पर भी आरोपी ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले को लेकर डीएसपी पवन कुमार जल्द ही मॉडल टाउन थाना रेवाड़ी में मीडिया को जानकारी देंगे।
पार्टी के दौरान हुआ विवाद
रात के समय शक्तिनगर क्षेत्र में कुछ युवक पार्टी के दौरान शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पत्नी उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंची तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी दोनों घायलों को सड़क पर छोड़कर मौके से भाग गया।
पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। युवक की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल महिला का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात से पहले पार्टी के दौरान आरोपियों और पीड़ित के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के बाद युवक पर हमला किया गया। पुलिस घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य जुटाने के साथ ही पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर वारदात के कारणों और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।