{"_id":"6a42bdc9ce5f339b760e0224","slug":"man-found-injured-on-railway-tracks-dies-at-pgi-rewari-news-c-198-1-rew1001-241061-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेलमार्ग पर घायल मिले व्यक्ति की पीजीआई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेलमार्ग पर घायल मिले व्यक्ति की पीजीआई में मौत
Tue, 30 Jun 2026 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी-दादरी रेलमार्ग पर रेलवे स्टेशन सुधराना के नजदीक घायल अवस्था में मिले अज्ञात करीब 38 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान रोहतक पीजीआईएमएस में मौत हो गई। घटना के बाद जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जीआरपी महिला एएसआई अनीता ने बताया कि 26 जून को व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल कोसली में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआईएमएस रेफर कर दिया गया।
इलाज के दौरान रविवार 28 जून को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक पीजीआईएमएस रोहतक के शवगृह में रखवा दिया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।