फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Man dies after being hit by train

Rewari News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Wed, 21 Jun 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 21 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
कुंड। सीहा में अपनी ससुराल आए एक युवक की मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। ट्रेन की चपेट में आने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के रिवासा निवासी 48 वर्षीय राजेश का सीहा में ससुराल है। ससुराल में उसकी वृद्ध सास घर पर अकेली रहती है। वह सास की देखभाल के लिए अक्सर माह में कई बार ससुराल आता रहता था। अभी दो-तीन दिन से वह सीहा आया हुआ था। उसने सुबह अपने परिजनों को फोन करके बताया था कि वह आज गांव आ रहा है। बाद में उसकी रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महेंद्रगढ़ जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। मृतक की शिनाख्त कराने के बाद शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed