{"_id":"6664a4ae8f1979f37e008379","slug":"man-assaulted-while-going-to-shop-case-registered-rewari-news-c-198-1-fth1001-205326-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दुकान जा रहे युवक के साथ मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दुकान जा रहे युवक के साथ मारपीट, केस दर्ज
Sun, 09 Jun 2024 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 09 Jun 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड। गांव खोल में परचून की दुकान पर सामान लेने जा रहे एक युवक से कुछ लोगों ने मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव खोल निवासी छत्रपाल ने बताया कि शुक्रवार शाम 4 बजे के आसपास वह अपने साथी नितेश के साथ बाइक से परचून की दुकान पर सामान लेने जा रहे थे। दुकान के पास पहुंचे तो वहां पर पहले से गांव नान्धा निवासी अजय उर्फ माफिया और उसके साथ दो लड़के मौजूद थे। आरोपियों ने बिना किसी कारण ही गालीगलौज शुरू कर दी। जब कारण पूछा तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। बीचबचाव में आए उसके साथी नितेश पर भी एक आरोपी ने वार किया। तीनों आरोपी वारदात के बाद जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल उपचार के लिए भिजवाया गया। कुंड चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।