{"_id":"68d6ddc687c6a9424606cced","slug":"man-arrested-for-duping-woman-of-rs-263-lakh-rewari-news-c-198-1-rew1001-226382-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: युवती से 2.63 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: युवती से 2.63 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 27 Sep 2025 08:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:09 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन टास्क के नाम पर एक युवती से 2.63 लाख रुपये ठगने के मामले में एक आरोपी राजस्थान के जिला चुरू के गांव ढाणी केलरो निवासी सुनील को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनील के खाते में 28 हजार 930 रुपये गए थे। पुलिस ने उसे अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 9 सितंबर को गांव गोकलगढ़ निवासी एक युवती ने शिकायत में बताया था कि 13 अगस्त को उसकी टेलीग्राम आईडी पर एक मैसेज आया था। मैसेज में ऑनलाइन टास्क खेलकर पैसा कमाने के बारे में बताया गया था। शुरू में उनसे 7100 रुपये जमा कराए गए, जिसके बदले 3800 रुपये का मुनाफा दिया गया।
इसके बाद उन्होंने चार ट्रांजेक्शन के जरिए लगभग 45 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। चैट करने वाले ने बताया कि पैसे निकालने के लिए जितनी रकम डाली है, उतनी ही ओर डालनी पड़ेगी। इसके बाद 30 अगस्त तक अलग-अलग खातों में कुल 2 लाख 63 हजार 486 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब पैसे निकालने का प्रयास किया तो उससे और पैसा जमा कराने के लिए कहा गया। इससे ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने साइबर थाना में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।