{"_id":"611c00da8ebc3e42dd0c1775","slug":"make-jal-shakti-abhiyan-a-mass-movement-gajendra-rewari-news-rtk6212017195","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल शक्ति अभियान को बनाएं जन आंदोलन : गजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल शक्ति अभियान को बनाएं जन आंदोलन : गजेंद्र
विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेंस में भाग लेते सीईओ जिला परिषद जयदीप कुमार व अन्य अधिकारी।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को वीसी के माध्यम से जल शक्ति अभियान व कैच द रेन प्रोजेक्ट की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान को जन आंदोलन बनाएं और पानी की एक-एक बूंद का संचय करें।
उन्होंने कहा कि पानी को व्यर्थ न बहाएं और पानी को री-यूज करके प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी का भी संचय किया जाए। जल शक्ति अभियान के तहत मनरेगा योजना का भी भरपूर उपयोग किया जाए। उन्होंने हरियाणा की मेरा पानी- मेरी विरासत योजना की भी सराहना की। गजेंद्र सिंह ने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर विभाग आपसी समन्वय बनाते हुए इसके लक्ष्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करें। उन्होंने कहा कि जल की एक-एक बूंद अमूल्य है, इसे व्यर्थ न जाने दें। जल है तो कल है। उन्होंने कहा कि हमें बारिश के पानी का भी संग्रह करना है, ताकि भू-जल स्तर ऊंचा उठ सके।
लक्ष्यों को तय समय सीमा में पूरा करें अधिकारी : सीईओ
सीईओ जिला परिषद जयदीप ने वीसी उपरांत अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल शक्ति अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्यों को तय समय में पूरा करें। जल संरक्षण के लिए पौधरोपण, तालाबों की सफाई, सोखते गड्ढों सहित विभिन्न कार्यों का लक्ष्य दिया गया है। अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जन जागरण अभियान, प्रभातफेरी, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़े हुए सभी विभाग अपनी आईईसी गतिविधियों में तेजी लाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल संचय के बारे में जागरूक किया जा सके। बैठक में अधीक्षक अभियंता सिंचाई रविंद्र पाल, कार्यकारी अभियंता राजेश यादव, नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा समन्वयक मोनिका नांदल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।