{"_id":"69ed05af3f4650a41a058998","slug":"main-accused-who-purchased-stolen-goods-arrested-10-cases-already-registered-rewari-news-c-198-1-rew1001-237435-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चोरी का माल खरीदने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 10 मामले पहले से दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चोरी का माल खरीदने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 10 मामले पहले से दर्ज
विज्ञापन
कुंड। पुलिस ने चोरी की बकरियां खरीदने वाले मुख्य आरोपी जिला भिवानी के खाड़ी मोहल्ला निवासी विशाल को गिरफ्तार किया है। घटना 8 अप्रैल की रात की है। गांव पाली निवासी अनिल की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी।
इससे पहले पुलिस जिला भिवानी के गांव पुर निवासी कर्ण उर्फ ‘चाइनीज’ को गिरफ्तार कर चुकी है। अनिल ने बताया कि बाड़े से 14 बकरियां और 6 मेमने चोरी कर लिए थे। रात करीब 2 बजे गाड़ी की आवाज सुनकर बाहर आए तो चोर आई-20 गाड़ी में भाग गए।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल आई-20 गाड़ी व बकरियां बेचकर मिली रकम में से 30 हजार रुपये नकदी बरामद की थी। आरोपी कर्ण ने खुलासा किया कि उसने भाई के साथ बकरियां चोरी की थी और सभी बकरियां भिवानी के विशाल को बेच दी थीं।
विज्ञापन
जांच में सामने आया है कि आरोपी विशाल एक आदतन अपराधी है जो चोरी की बकरियां खरीदने का सिंडिकेट चलाता है। उसके खिलाफ पहले भी जींद, भिवानी और राजस्थान के चूरू में कुल 10 मामले पहले से दर्ज हैं। वह अंतरराज्यीय स्तर पर चोरी का माल खपाने का काम करता है।
पुलिस ने आरोपी विशाल को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान चोरी की गई बकरियों की बरामदगी और इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगाया जाएगा।