फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mahipal injured in road accident also died

Rewari News: सड़क हादसे में घायल महिपाल ने भी तोड़ा दम

Sat, 11 Jan 2025 01:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 11 Jan 2025 01:16 PM IST
विज्ञापन
Mahipal injured in road accident also died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। नववर्ष मनाने के लिए हरिद्वार जाते समय हुई सड़क दुर्घटना में घायल पांचवें युवक लिसाना गांव निवासी महिपाल (37) की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में पहले चार लोगों की मौत हो चुकी है। महिपाल चालक था और उसके दो बच्चे हैं।

1 जनवरी को हरिद्वार नववर्ष मनाने जा रहे कार सवार लिसाना के चार लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। घायल महिपाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतकों की पहचान केहर सिंह (35) पुत्र दिलीप सिंह, आदित्य सिंह (38) पुत्र हवा सिंह, मनीष कुमार (36) पुत्र बलवान सिंह और प्रकाश सिंह (40) पुत्र रघुवीर के रूप में हुई थी। इसमें मृतक केहर सिंह शादीशुदा था। उसका एक लड़का है। मनीष लिसाना कॉलेज में ही कर्मचारी था। मनीष 2 बच्चों का पिता था। मनीष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। प्रकाश सिंह टैक्सी चालक था और उसके भी 2 बच्चे हैं। जबकि, चौथा मृतक आदित्य मजदूरी करता था। उसकी भी शादी हो चुकी है, लेकिन अभी कोई बच्चा नहीं था। इनमें मनीष और केहर आपस में चचेरे भाई थे। महिपाल का इलाज चल रहा था लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed