फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mahesh Achieves National Record Honor in Mirror Writing

Rewari News: महेश ने दर्पण लेखन में प्राप्त किया राष्ट्रीय रिकॉर्ड सम्मान

Mon, 15 Jun 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 15 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Achieves National Record Honor in Mirror Writing
सम्मान हासिल करने पर खुशी जाहिर करते महेश कुमार। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। सुंदरोज गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के विज्ञान अध्यापक महेश कुमार ने दर्पण लेखन कला के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उन्हें पीएचएचडी मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन की ओर से दो प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया है।
विज्ञापन

महेश कुमार को जीनियस आर्टिस्ट ऑफ इंडिया अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने मात्र 51 सेकंड में रिवर्स मिरर राइटिंग का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया। इसके लिए उन्हें नेशनल रिकॉर्ड अप्रिसिएशन-2026 प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन

उनकी इस उपलब्धि के पीछे उनके परिवार का योगदान रहा है। उनकी मां भरपाई देवी, पिता राधेश्याम जांगिड़, पत्नी पूजा बाई, पुत्री रोली शर्मा और पुत्र यतेश कुमार ने उनका उत्साह बढ़ाया। महेश कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सहयोग, निरंतर अभ्यास एवं दृढ़ संकल्प को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पीथड़ावास की सरपंच अनीता शर्मा ने महेश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं देने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड स्थापित करना एक बड़ी उपलब्धि है।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि एक शिक्षक का राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड स्थापित करना पूरे जिले के लिए सम्मान की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed