फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mahendragarh Civil Hospital to be upgraded to 100 beds, Rs 23 crore approved

Rewari News: महेंद्रगढ़ का नागरिक अस्पताल 100 बेड में अपग्रेड होगा, 23 करोड़ रुपये मंजूर

Wed, 26 Nov 2025 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mahendragarh Civil Hospital to be upgraded to 100 beds, Rs 23 crore approved
फोटो संख्या:84- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ का निर्माणाधीन नया भवन---संवाद
महेंद्रगढ़। प्रदेश सरकार ने महेंद्रगढ़ जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ व सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि महेंद्रगढ़ स्थित 50 बेड के अस्पताल को अपग्रेड करके 100 बेड के आधुनिक अस्पताल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए 23.02 करोड़ रुपये के रिवाइज बजट को सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

10 जुलाई 2021 को 26 करोड़ रुपये का बजट तैयार कर निर्माण कार्य शुरू किया था लेकिन बीच में कोरोना के चलते कुछ दिनों तक काम बंद रहा था। इसके बाद पुन: काम शुरू हुआ तो रिवाइज बजट को लंबे समय तक स्वीकृति नहीं मिली थी जिसके कारण यह कार्य अधर में लटका रहा था।
विज्ञापन

18 मई को महेंद्रगढ़ में हुई धन्यवाद रैली के दौरान स्वयं स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से यह मांग उठाई थी। वर्तमान समय में नागरिक अस्पताल में पर्याप्त भवन एवं संसाधनों के अभाव में अल्ट्रासाउंड, सीआरएस, एमआरआई के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को भी लंबे समय से सुविधाओं का इंतजार है। महेंद्रगढ़, सतनाली व कनीना क्षेत्र के 106 गांवों की 10 लाख की आबादी को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अन्य जिलों में जाने को मजबूर होना पड़ रहा है लेकिन प्रदेश सरकार का यह निर्णय लोगों के लिए लाभदायक साबित होगा।
---------------
- क्षेत्र के लोगों को मिल सकेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं:
वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के लाखों लोगों को बेहतर, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि 100 बेड क्षमता वाले इस आधुनिक अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा, आधुनिक उपकरण, विस्तृत जनरल वार्ड, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, एक्स-रे, लैब, इमरजेंसी सेवाएं, ऑपरेशन थियेटर और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की मांग कर रहा था, जिसे सरकार ने प्राथमिकता पर पूरा किया है। अस्पताल के अपग्रेडेशन से न केवल महेंद्रगढ़ बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। अब लोगों को गुणवत्तापूर्ण उपचार व विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं अपने नजदीक ही प्राप्त होंगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह परियोजना मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जन-कल्याणकारी नीतियों का परिणाम है, जिनके नेतृत्व में हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार और आधुनिकीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को समय पर, सुरक्षित और उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल अपग्रेडेशन का कार्य समयबद्ध व गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाए ताकि जल्द से जल्द जनता को इसका लाभ मिल सके।

फोटो संख्या:84- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ का निर्माणाधीन नया भवन---संवाद

फोटो संख्या:84- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ का निर्माणाधीन नया भवन---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed