फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lord Rama incarnated in human form and lived the highest ideals

Rewari News: भगवान राम ने मानव रूप में अवतार लेकर उच्चतम आदर्शों को जी कर दिखाया

Sun, 06 Apr 2025 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Lord Rama incarnated in human form and lived the highest ideals
फोटो : 10पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्य। स्रोत : संस्था - फोटो : संवाद
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था के तत्वाधान में रामनवमी के पावन अवसर पर प्रभु राम की आराधना का कार्यक्रम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रमुख शिक्षाविद प्रो. सीएल सोनी, नव प्रेरणा के प्रधान हरीश मलिक पहुंचे।
विज्ञापन

संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि प्रभु श्री राम ने मानव रूप में अवतार लेकर उच्चतम मर्यादाओं को कर दिखाया। 14 वर्ष वनवास का आदेश मिलने पर प्रभु राम, भैया लक्ष्मण व पत्नी सीता के साथ वनवास चले गए। छोटे भाई भारत जब वापस लौटे तो वह तुरंत प्रजा जनों को साथ लेकर राम को लाने वन पहुंचे।
विज्ञापन

राजा जनक व गुरु वशिष्ठ ने भी आग्रह किया कि छोटे भाई भारत का अनुरोध स्वीकार कर वापस अयोध्या लौट आए, लेकिन प्रभु राम ने विनम्रता पूर्वक कहा कि भले ही मेरे प्राण चले जाए लेकिन मैं पिता को दिया हुआ वचन हरगिज नहीं टाल सकता। संस्था के प्रधान अरुण गुप्ता, शिक्षाविद डॉक्टर बलबीर अग्रवाल व एचएमवीए के प्रधान राम रतन यादव ने कहा कि प्रभु राम समुद्र से मार्ग मांगने के लिए उनके सामने तीन दिन प्रार्थना करते रहे। जब उसने मार्ग ना दिया तो उन्होंने अपने बाण का लक्ष्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुरंत समुद्र देवता प्रकट हुए और पुल बनाने का मार्ग बताया। आए हुए अतिथियों को भगवान राम, श्री कृष्णा व शिव परिवार के चित्र भेंट किए गए। कार्यक्रम में समाजसेवी राजेंद्र गेरा, प्रवक्ता देवेंद्र कुमार, पुरुषोत्तम नंदवानी, सुदर्शन मेहंदीरत्ता, लक्ष्मी नारायण, राहुल, नयन शर्मा, किशोरी नंदवानी, लक्ष्मण दास सचदेवा व साथियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed