{"_id":"6a6a41fb17474c966c041987","slug":"lord-buddha-showed-the-path-of-equality-non-violence-and-humanity-kanshiram-rewari-news-c-198-1-rew1001-242729-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान बुद्ध ने समानता, अहिंसा और मानवता का मार्ग दिखाया : कांशीराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान बुद्ध ने समानता, अहिंसा और मानवता का मार्ग दिखाया : कांशीराम
Wed, 29 Jul 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
धम्मचक्कपवत्तन दिवस मनाते लोग। स्रोत : समाज
रेवाड़ी। बाबा ध्यान दास की बगीची में बुधवार को बौद्ध धम्म के अनुयायियों ने धम्मचक्कपवत्तन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तथागत बुद्ध के प्रथम उपदेश और समता, करुणा और मानव कल्याण के संदेश का प्रचार-प्रसार करना रहा।
कार्यक्रम का संयोजन महावीर प्रसाद, दिनेश कुमार बौद्ध और नानक चंद ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर और पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद राजेश बौद्ध ने बुद्ध वंदना प्रस्तुत की। आचार्य कांशीराम और दिनेश कुमार ने धम्मचक्कपवत्तन दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान बुद्ध ने समाज को समानता, अहिंसा और मानवता का मार्ग दिखाया। उन्होंने सभी से बुद्ध के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर महावीर प्रसाद ने निर्माणाधीन आनंद बुद्ध विहार के उद्देश्य और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुद्ध विहार को धम्म अध्ययन, ध्यान, पुस्तकालय, सामाजिक सेवा, नैतिक शिक्षा और युवा मार्गदर्शन के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर भगत सिंह बौद्ध, बुद्ध राम पंवार, श्योकरण मेहरा, हरिकिशन, राज कुमार, ईश्वर सिंह सुठाणी, राम निवास नाहरवाल, प्रताप सिंह, नरेंद्र बौद्ध, मुरारी लाल आदि उपस्थित रहे।