फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   loot,arrest,accused,rimand

चालक को बंधक बना लूटपाट करने के आरोपी रिमांड पर

Wed, 08 Jan 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
loot,arrest,accused,rimand
शहर के दिल्ली रोड स्थित एक समारोह स्थल के सामने से चालक को बंधक बना कार व मोबाइल छीनने के मामले में शहर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान महेंद्रगढ़ के मोहल्ला माली टिब्बा निवासी दीपक व राकेश और राजस्थान के जिला अलवर के गांव गंडाला निवासी कर्मबीर के रूप में हुई है। वर्तमान में तीनों आरोपी किसी अन्य मामले में भोंडसी व नारनौल जेल में बंद थे। वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एएसआई अजय सिंह ने बताया कि मेरठ निवासी राहुल कश्यप ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह गुरुग्राम निवासी विशाल नासा की कार पर चालक है। 9 मार्च 2019 वह विशाल के परिवार को लेकर दिल्ली रोड स्थित एक समारोह स्थल में आया था। वह समारोह स्थल के बाहर कार में ही बैठा हुआ था। रात को चार युवकों ने उसे कार के अंदर ही बंधक बना लिया और हाथ-पैर बांध दिए। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर मोबाइल व पर्स छीन लिया। आरोपी उसे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सुनसान जगह खेत में डाल गए और कार व मोबाइल लेकर फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने राहुल की शिकायत पर अपहरण व लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मंगलवार को पुलिस आरोपियों को कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed