फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   lon 16 thousand phone fir

लोन का झांसा देकर ठगे 16 हजार रुपये

Sat, 27 Feb 2021 10:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
lon 16 thousand phone fir
फोन कर लोन पास होने का झांसा देकर 16 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव काकोड़िया निवासी शिव कुमार ने बताया कि उसके पास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को एक निजी फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि लोन पास हो गया है। प्रोसेसिंग के लिए लगने वाली 2150 रुपये की फीस देनी होगी। शिव कुमार ने मैसेज के माध्यम से भेजे खाता संख्या में वह राशि डाल दी। कई दिनों बाद भी जब लोन नहीं मिला तो आरोपियों ने खुद को राजस्थान में व्यस्त होने की बात की और कहा कि उनकी एनओसी नहीं मिली है। एनओसी के लिए 14 हजार 650 रुपये और देने होंगे। विश्वास में लेने के लिए आरोपियों ने अपने जॉब कार्ड, आधार कार्ड व पैन कार्ड उसे व्हाट्सएप पर भेज दिए। इसके बाद शिव कुमार एनओसी के लिए बताई राशि भी खाते में जमा करा दी, लेकिन कोई लोन पास नहीं हुआ। अब शिवकुमार ने पुलिस में शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed