फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lokmani of senior category got first position in painting competition

Rewari News: चित्रकला प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के लोकमनी ने प्रथम

Thu, 17 Sep 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 17 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Lokmani of senior category got first position in painting competition
मेरे सपनों का भारत चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। शहीद दशरथ राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीथड़ावास में मेरे सपनों का भारत सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं पेंटिंग प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य अजय कुमार की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विद्यालय के सीनियर और जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सीनियर वर्ग में लोकमनी ने प्रथम, विभा ने द्वितीय और दिव्या सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं जूनियर वर्ग में निवास ने प्रथम, तनिष्का ने द्वितीय और रिया सोलंकी ने तृतीय स्थान हासिल किया। काजल और परी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल में अंग्रेजी प्रवक्ता रमेश यादव, हिंदी प्रवक्ता स्नेहवती और हिंदी प्रवक्ता दयाशंकर शामिल रहे। विद्यालय प्रबंधन ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed