फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Listening to Satyanarayan Katha on Sharad Purnima is especially fruitful: VK Sharma

शरद पूर्णिमा पर सत्यनारायण कथा सुनना विशेष फलदायी : वीके शर्मा

Sat, 28 Oct 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 28 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Listening to Satyanarayan Katha on Sharad Purnima is especially fruitful: VK Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर की यादव नगर कॉलोनी में शरद पूर्णिमा पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। राकेश जांगड़ा के आवास पर पुरोहित पंडित अजय शर्मा ने अनुष्ठान संपन्न कराया।

उन्होंने कहा कि भगवान की पूजा अनेक रूपों में की जाती है। उनमें से भगवान का सत्यनारायण रूप इस कथा में बताया गया है। गुरुग्राम निवासी उद्योगपति वीके शर्मा ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की कथा विशेष फलदायी है। कथा में छोटी कहानियों के माध्यम से बताया गया कि जीवन में सत्यव्रत का पालन पूरी निष्ठा व शुद्धता के साथ करना चाहिए। पूर्णिमा को इस कथा का परिवार के साथ वाचन अत्यंत लाभकारी माना जाता है। उन्होंने कहा कि सत्यनारायण भगवान की पूजा के लिए दूध, केला, गंगाजल, तुलसी, मेवा मिलाकर पंचामृत तैयार किया जाता है जो भगवान को अत्यंत प्रिय है। प्रसाद के रूप में फल मिष्ठान के अतिरिक्त आटे को भूनकर उसमें चीनी मिलाकर प्रसाद बनता है, जिसे पंजीरी कहा जाता है। उसका भी भोग लगाया जाता है। इस अवसर पर सत्यपाल जांगिड़, जितेंद्र कुमार, माया देवी, भरपाई देवी, मुकेश जांगड़ा, पूनम देवी, पूजा देवी, यशपाल, नीलम देवी, संयोगिता, सिमरन सहित अनेक भक्तों ने कथा का श्रवण कर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed