फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Link sent as an officer of insurance company, 37 thousand rupees withdrawn from woman's account

इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी बनकर भेजा लिंक, महिला के खाते से निकले 37 हजार रुपये

Sun, 11 Sep 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Link sent as an officer of insurance company, 37 thousand rupees withdrawn from woman's account
रेवाड़ी। शहर में ठग ने महिला को इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी बनकर बातों में उलझाया और खाते से तीन बार में 37 हजार रुपये निकाल लिए। महिला को मोबाइल पर एक लिंक भेजा और फिर उनके पिता की इंश्योरेंस की रकम फोन-पे के जरिए भेजने की बात की, लेकिन पैसे आने की बजाए उनका ही खाता साफ कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

दिल्ली की रहने वाली वर्षा गुप्ता अपने रेवाड़ी में मायके मोहल्ला बारा हजारी में आई हुई थीं। वीरवार की शाम को वर्षा गुप्ता के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई और उसने खुद को इंश्योरेंस कंपनी का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके पिता सुधीर गुप्ता की इंश्योरेंस के 25 हजार रुपये फोन-पे के जरिए भेजने हैं। उनका नंबर उनके पिता ने ही दिया है। चूंकि ठग के पास पहले से ही वर्षा गुप्ता के दिल्ली के बुराड़ी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के खाते की डिटेल थी, जिसकी वजह से वर्षा ने उस पर विश्वास कर लिया। आरोपी ने उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। लिंक को क्लिक करने पर उसमें एक रुपये वॉलेट में दिखाई दिया। इसके बाद वर्षा ने कहा कि उसके पास 25 हजार रुपये नहीं आए है। इसके बाद आरोपी ने एक स्क्रीनशॉट भेजकर कहा कि उनके खाते से 25 हजार रुपये कट चुके हैं। बाद में शातिर ने एक ओटीपी भेजा, जिसे वर्षा ने उसके साथ शेयर कर लिया। ठग ने सबसे पहले उसके खाते से 25 हजार, फिर 10 हजार और 2 हजार रुपये उसके खाते से निकाल लिए। पैसे निकलने का मैसेज आते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वर्षा ने शुक्रवार को इसकी शिकायत शहर थाना के अंतर्गत आने वाली भाड़ावास गेट चौकी में दर्ज कराई। पुलिस ने वर्षा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

-----------
वर्जन:
शातिर ने लिंक भेजकर महिला के खाते से 37 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- संजय कुुमार, प्रभारी, शहर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed