{"_id":"6a303e76e9dcf5bed00d208c","slug":"lifetime-achievement-award-for-amit-swami-rewari-news-c-198-1-rew1001-240271-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अमित स्वामी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अमित स्वामी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड
Mon, 15 Jun 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
सम्मान हासिल करते अमित स्वामी। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। पंजाब के लुधियाना में आयोजित 15वीं फेडरेशन कप बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान रेवाड़ी के एशियन बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी को आईबीबीएफ लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें वर्षों से बॉडी बिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स के उत्थान के लिए किए गए कार्यों और सेवाओं के लिए प्रदान किया गया।
अमित स्वामी को यह सम्मान इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के अध्यक्ष स्वामी रमेश कुमार, वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन के महासचिव चेतन पठारे, मिस्टर यूनिवर्स प्रेमचंद ढेगरा, अर्जुन पुरस्कार विजेता टीवी पोली और अर्जुन पुरस्कार विजेता एस भास्करन ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। प्रतियोगिता के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अमित स्वामी के कार्यों की सराहना की गई।