फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Life of Netaji Subhash Chandra Bose is inspiring: Dinesh

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन प्रेरणादायी : दिनेश

Thu, 23 Jan 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 23 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Life of Netaji Subhash Chandra Bose is inspiring: Dinesh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। वीर भगत सिंह युवा दल के तत्वाधान में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद स्कूल में किया गया।
युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि सुभाष बोस बचपन से तेजस्वी व देशभक्ति की विचारधारा से जुड़े थे। वे स्वामी विवेकानंद से बहुत प्रभावित थे। 15 वर्ष की आयु में उन्होंने स्वामी विवेकानंद का अधिकांश साहित्य पढ़ डाला। वे 1939 में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा से असंतुष्ट होकर पार्टी को छोड़ दी। उन्होंने देखा कि अंग्रेजों को देश से भगाने के लिए शक्ति की आवश्यकता है। उन्होंने देश से बाहर जाकर सिंगापुर में आजाद हिंद फौज की स्थापना की। आजाद हिंद फौज के सैनिकों की ताकत से अंग्रेज सरकार घबरा गई। उन्होंने 1945 में सिंगापुर में ही भारतवर्ष की अंतरिम सरकार के गठन की घोषणा की जिसे उस समय 9 देशों ने मान्यता प्रदान की। आज भी सुभाष चंद्र बोस का प्रभावशाली चरित्र देशवासियों को उत्साह से भर देता है।

युवा दल के संरक्षक अरुण गुप्ता व उपप्रधान संजीव आर्य ने बच्चों को परीक्षा के दिनों में पौष्टिक व संतुलित आहार के उपयोगी टिप्स दिए। स्कूल के चेयरमैन जयवीर सिंह यादव, स्कूल प्रधान विवेक यादव व प्राचार्या रजनी सोनी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम अपने स्कूल में बच्चों को प्रतिदिन नैतिक शिक्षा का ज्ञान देते हैं। हमारे स्कूल के बच्चे सभी क्षेत्रों में जिले का नाम ऊंचा कर रहे हैं। युवा दल की ओर से मेधावी छात्रों को उपयोगी साहित्य प्रदान किए गए। युवा दल की ओर से स्कूल को सुभाष चंद्र बोस, भारत माता, शहीदे आजम व चंद्रशेखर आजाद के चित्र भेंट किए गए। कार्यक्रम में शिक्षिका पूनम यादव, रेवती मेहन्ता, नितेश, शालू, पूजा, कविता, ज्योति शर्मा, शारदा व साथियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed