फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Life consecration done in the idol of Mother Saraswati

Rewari News: मां सरस्वती की मूर्ति में की गई प्राण प्रतिष्ठा

Sun, 02 Feb 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 02 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Life consecration done in the idol of Mother Saraswati
फोटो : 08स्कूल में मां सरस्वती की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का दृश्य। स्रोत : स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुंड। गांव सीहा के राव चुन्नीलाल बोहरा स्मृति मंच की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मां सरस्वती की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। मंच ने गांव की पूर्व सरपंच कौशल्या देवी की स्मृति में प्रतिमा की स्थापना करवाई है।
प्राचार्य सत्यवीर सत्यवीर नाहड़िया की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में देवानंद व पूर्व सरपंच विक्रम पांडेय ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाग लिया। सरपंच सरिता यादव व स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश कुमार ने स्वागत अध्यक्ष की भूमिका निभाई। सेवानिवृत प्राचार्य अनिल कुमार शास्त्री की देखरेख में हवन किया गया। इसके बाद विधि-विधान से सरस्वती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करवाई, जिसमें श्रद्धालु ग्रामीण विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने अगाध श्रद्धा से भाग लिया। हवन में विकास, विजेता, कनिष्क, मुस्कान, सुकेंद्र, ट्विंकल, इक्वेन्द्र, पूजा यजमान रहे।
विज्ञापन


अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य नाहड़िया ने शब्द, स्वर व ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती तथा बसंत पंचमी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए मंच का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर युवा चेतना संगठन के प्रधान नरेश भारद्वाज, पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह, वेद प्रधान, दीपक यादव, ईश्वर पंच, महेंद्र भगतजी, ओमप्रकाश, चिमन सिंह, विद्यासागर, दयानंद, मूलसिंह व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed