फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Level-2 Entrance Exam for the Super-100 Scheme on April 2; 110 Students to Participate

Rewari News: सुपर-100 योजना की लेवल-2 की प्रवेश परीक्षा 2 अप्रैल को, 110 विद्यार्थी होंगे शामिल

Fri, 20 Mar 2026 02:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 20 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Level-2 Entrance Exam for the Super-100 Scheme on April 2; 110 Students to Participate
रेवाड़ी। जिले में सुपर-100 योजना के तहत लेवल-2 प्रवेश परीक्षा 2 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 110 विद्यार्थी भाग लेंगे। शिक्षा विभाग ने परीक्षा को लेकर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं विद्यार्थी भी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। परीक्षा का समय दोपहर साढ़े 12 बजे ढ़ाई बजे तक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

11 फरवरी को लेवल-1 परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 1786 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 1140 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। लेवल-1 परीक्षा में 110 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर लेवल-2 के लिए स्थान बनाया है। विभाग के अनुसार सभी विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों को समय से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। परीक्षा के दिन विद्यार्थियों को अपना एडमिट कार्ड, वैध पहचान पत्र एवं आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। आवश्यक दस्तावेज न होने पर किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।



जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग

विभाग के अनुसार लेवल-2 परीक्षा का परिणाम 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा जबकि नए बैच की कक्षाएं 5 मई से प्रारंभ होंगी। सुपर-100 योजना का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में कक्षा 11वीं और 12वीं में अध्ययनरत आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए तैयार करना है। इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को आईआईटी, मेडिकल एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है।

सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षा 2 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसे लेकर शिक्षा विभाग तैयारियों में जुट गया है।
- रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed