फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   less cold today

Rewari News: सुबह के समय निकली धूप, ठंड से मिली राहत

Sun, 19 Jan 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 19 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
less cold today
फोटो: 22
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रेवाड़ी। जिले में कई दिनों बाद सुबह के समय अच्छी धूप निकली है। धूप निकलने से लोगों ने भी राहत की सांस ली है। अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है।
इससे पहले रोजाना कोहरा पड़ने की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा था। साथ ही ठंड भी लगातार बढ़ रही थी। मौसम विभाग के मुताबिक, एक बार फिर से उत्तरी बर्फीली हवाओं से संपूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इस मौसम प्रणाली के बाद 19 व 20 जनवरी को एक नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में 21 से 23 जनवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। मौसम बदलने से स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, फिजिशियन डॉ. गौरव यादव ने बताया कि लोगों को गर्म कपड़े पहनने चाहिए। ताकि, उन्हें ठंड न लगे। सिर पर टोपी या मफलर पहनें, स्वास्थ्यवर्धक भोजन करें। शरीर की गर्मी बनाए रखने के लिए अपने सिर, गर्दन, हाथ और पैर की अंगुलियों को पर्याप्त रूप से ढक कर रखें। गीले कपड़े तुरंत बदलें। अपने हाथों पर दस्ताने रखें। फेफड़ों की सुरक्षा के लिए मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों का लेट होना रोजाना जारी

फिलहाल, ट्रेनों का लेट होना रोजाना जारी है। रविवार को साबरमती सुपरफास्ट ट्रेन तीन घंटे, सिरसा एक्सप्रेस एक घंटा, रानीखेत जिम कार्बेट, अला हजरत, उतरांचल, चंडीगढ़ वंदे भारत, आश्रम आधा घंटा की देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed