{"_id":"671bdf393334ce249a09a136","slug":"leave-of-all-employees-of-fire-brigade-department-cancelled-rewari-news-c-198-1-rew1001-210961-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फायर ब्रिगेड विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फायर ब्रिगेड विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द
विज्ञापन
रेवाड़ी। फायर विभाग की तैयार गाड़ियां। संवाद
रेवाड़ी। दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है। इसी के साथ सरकारी विभागों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इस दौरान रेवाड़ी में प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों के प्रयोग को रोकने के लिए 5 विभागों की स्पेशल टीमें लगाई गई हैं। वहीं, त्योहार पर आग से जलने वालों का तुरंत उपचार किया जाएगा। इसके लिए ट्रामा सेंटर में बेहतर व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं पूरा शहर जगमग रहे, इसलिए बिजली निगम के कर्मचारियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है। फायर विभाग की ओर से कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की जाएंगी, ताकि अगर जरूरत पड़ने पर कोई समस्या नहीं हो।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी इस प्रकार तैयार किया गया है कि जैसे ही घटना की सूचना मिले तुरंत वहां कुछ मिनटों में वाहन पहुंच जाएं। दिवाली पर आग लगने की घटनाएं होती हैं। इससे बचाव के लिए विभाग ने तैयारी की है। जिले में कुल 18 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और तीन बुलेट दो पहिया वाहन हैं। बाजार में अप्रिय घटना होने पर विभाग बड़ी गाड़ियों के साथ-साथ बाइक का सहारा लेगा। तंग गलियों में आपातकालीन स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए बाइक इस्तेमाल की जाएंगी। बुरा बाजार, सराफा बाजार, कुंज गली, पंजाबी मार्केट, जैनपुरी आदि ऐसी जगह हैं, जहां पर बड़ी गाड़ियां नहीं जा सकती हैं।
धारूहेड़ा और बावल में हैं 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
धारूहेड़ा और बावल जिले के औद्योगिक क्षेत्र हैं। यहां पर बड़ी कंपनियां हैं। यह दोनों ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर व्यवस्था बनाना काफी चुनौतीपूर्ण है। फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बावल में पांच और धारूहेड़ा में तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां हैं। साथ ही एक-एक बुलेट बाइक भी वहां पर मौजूद है।
विज्ञापन
12 एसडीओ और 40 जेई फील्ड में
उतारे
बिजली निगम की ओर से 12 उप-मंडलों पर 12 एसडीओ और 40 से अधिक जेई को फील्ड में उतारे गए हैं, जो किसी भी तरह की फॉल्ट या अन्य समस्या से निपटने का कार्य करेंगे। इसके अलावा शिकायत केंद्रों को भी अलर्ट मोड में किया है, ताकि समस्या आते ही तुरंत समाधान किया जा सके। हालांकि, कर्मचारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन में रेवाड़ी समेत अन्य शहरों पर अधिक ध्यान है, क्योंकि दिवाली आते-आते शहरों में अधिक लोड पड़ेगा और फैक्ट्रियों का लोड कम हो जाएगा।
अवैध रूप से पटाखे बेचने पर होगी कार्रवाई
एसपी गौरव राजपुरोहित ने बताया कि थाना प्रभारियों को निर्देश गए हैं कि सभी अपने थाना क्षेत्र में दीपावली पर्व के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखें। आपराधिक व शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करें। सभी थाना प्रभारी पर्यावरण प्रदूषण के मद्देनजर हरियाणा स्टेट पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के दिशा निर्देशानुसार अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों, बुलेट पटाखा फोड़ने वालों व ध्वनि प्रदूषण कर हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।